प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह में प्रशिक्षण प्रदान किया गया

गिरिडीह

गिरिडीह. आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसमें मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान दल के कर्मियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में एक मतपेटिका को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध में लाईव डेमोस्टेशन के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, वसीम अहमद एवं प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज ने किया. प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी के रूप में भोला कुमार राय, बी०पी०ओ० एवं श्री अरविन्द कुमार राय, बी०पी०ओ० उपस्थित रहे. मास्टर ट्रेनरों के रूप में कार्यक्रम संचालन में विजयेन्द्र सेठ, नवीन कुमार, मनोज राय, आदित्य कुमार झा, आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार गुप्ता, बद्री नारायण ने सहयोग प्रदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *