मुख्यमंत्री ग्राम गाडी बस में छात्रा के साथ दुर्रव्यवहार,

गिरिडीह

छात्रा के परिजनों ने एसपी को आवेदन देकर की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड से आज एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिससे लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है. यंहा मुख्यमंत्री ग्राम गाडी योजना से संचालित बस में दो छात्राओं के साथ बस के ऑनर के पुत्र (कंडेक्टर ) के द्वारा जबरन छात्रा से किराया मांगने और किराया नहीं देने पर छात्राओं के साथ दुर्रव्यवहार किया गया. इतना ही नहीं छात्रा ने जब पूरी कंडेक्टर की इस हरकत को अपने कैमरे में कैद करने का प्रयास किया तो उसके मोबाइल फोन को भी छीनने का प्रयास किया गया. हालांकि बस में बैठे अन्य यात्रियों ने जब कंडेक्टर को फटकार लगाई तब जाकर यह मामला शांत हुआ. लेकिन अब इस घटना ने तूल पकड़ लिया है और छात्रा के परिजनों ने गिरिडीह के एसपी को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बताया गया की गिरिडीह जिले के गांवा से मुख्यमंत्री ग्राम गाडी योजना के तहत बिभा ( गुरुग्राम ) नामक बस ( जेएच 11 एभी – 8857 ) हर दिन सुबह 8 बजे तिसरी से गिरिडीह के लिए खुलती है. आज सुबह भी तिसरी से सुबह 8 बजे यह बस तिसरी से गिरिडीह तक के लिए खुली. इस बस में तिसरी के खिजूरी से दो छात्रा (दोनों बहन ) पलक विश्वकर्मा और मुस्कान विश्वकर्मा बस में सवार होकर गिरिडीह कॉलेज में चल रहे सेमेस्टर फोर की परीक्षा देने के लिए गिरिडीह आ रही थी. जैसे ही बस खुली की कुछ दुर जाने के बाद बस का कंडेक्टर (बस मालिक अवध सिंह ) का पुत्र नवरत्न सिंह दोनों बहन से किराया मांगने के लिए पहुंच गया. जब छात्रा पलक ने कहा की दोनों बहन है हमलोग सेमेस्टर फोर की परीक्षा देने के लिए गिरिडीह कॉलेज जा रहें हैं, हमारे पास एडमिट कार्ड भी है. इतना सुनते हीं कंडेक्टर नवरत्न सिंह गुस्से में आग – बबुला हो गया और कहने लगा की तुमलोग चाहे कोई भी हो किराया देना पडेगा. जब छात्राओं ने इसका विरोध किया और कहा की यह सरकारी बस है और इस बस में छात्राओं का किराया नहीं लगता है तो कंडेक्टर ने छात्राओं के साथ दुर्रव्यवहार करना शुरू कर दिया और वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया. काफी देर तक हो – हंगामा होने के बाद छात्राओं ने पुरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने गिरिडीह पहुंच कर एसपी से मिलकर उन्हें आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इधर कंडेक्टर के द्वारा छात्राओं के साथ की गई इस व्यवहार से लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *