गिरिडीह. गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंड़ों के भोले – भाले किसानों को सिंचाई विभाग से अलग-अलग उपकरण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले के गिरोह का नगर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने शहरी क्षेत्र से इस गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनमें सुनील कुमार वर्मा कुमार और धर्मेंद्र वर्मा शामिल है. ये दोनों डुमरी थाना क्षेत्र के खुद्दीसार के रहने वाले हैं.. चौकाने वाली बात तो यह है की गिरफ्तार गिरोह के दोनों सदस्यों में से एक सुनील कुमार वर्मा एक सहायक अध्यापक है और सहायक अध्यापक के पद कर कार्य करने के बावजूद ठगी के इस गिरोह में शामिल था. उक्त आशय की जानकारी आज डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह ने नगर थाना में प्रेसवार्ता कर दी. बताया गया की गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को लगातार यह सूचना मिल रही थी की कुछ लोग सिंचाई विभाग से उपकरण दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने के काम कर रहें हैं. इसी के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस इस गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा कर रखी हुई थी और इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों गिरोह के सदस्यों के द्वारा कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी की जा चुका है.
