ढेर हो गया नक्सलियों का आका एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ़ अनल दा

गिरिडीह

गिरिडीह. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी नेता अनल को ढेर कर दिया है. अनल भाकपा (माओवादी) संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था. घटना छोटानागपुर पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है. अनल दस्ते की सीधी मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई. इसमें 12 माओवादी मारे गए हैं. अनल दा उर्फ तुफान, उर्फ पतिराम मांझी, उर्फ पतिराम मराण्डी, उर्फ रमेश, पिता टोटो मराण्डी उर्फ तारू मांझी, निवासी ग्राम झरहाबाले, थाना पीरटांड, जिला गिरिडीह, लंबे समय से सारंडा और गिरिडीह के जंगलों में सक्रिय था. उसके ऊपर हत्या, ब्लास्ट, हथियार और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *