गिरिडीह. बसंत पंचमी के मौके पर जिले भर में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा धूम-धाम के साथ कि गयी. शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में में भव्य पंडाल बनाकर मां शारदे की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि – विधान के साथ मां शारदे की पूजा की गई. सुबह से ही पूजा पंडालों में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की धूम जिले भर में देखने को मिली. हर जगह स्कूली बच्चे- बच्चिया मां शारदे की पूजा-अर्चना में लीन रहे. सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण – संस्थानों में भी पूजा की धूम रही. वीणा पुस्तक रंजीत हसते भागवती भारती देवी नमस्ते की गुंजयमान से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा. कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. जगह-जगह पंडाल में बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण गूंजामय रहा.
इन स्थानों में रही पूजा की धूम
शहरी क्षेत्र के शास्त्री नगर, न्यू बरगंडा, बरगंडा, पपरवाटांड, मेट्रोस गली, आरगाघाट, बरमसिया, राजपूत मुहल्ला, मकतपुर, बीबीसी रोड़, बक्सीडीह, गद्दी मुहल्ला, मोहलीचुवां, कोलडीहा, बड़ा चौक, बभनटोली, पुलिस लाइन, अलकापुरी, कृष्णानगर, पचंबा के अलावे कई स्थानों पर मां शारदे की भव्य प्रतिमा स्थापित का मां शारदे की पूजा की गई. इसके अलावे आरके महिला कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, माहुरी छात्रावास, जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, स्कॉलर बीएड के अलावे कई शिक्षक संस्थानों में मां शारदे की पूजा – अर्चना धूमधाम के साथ कि गयी.
