कैरव गांधी किडनैपिंग मामले में बीजेपी हुई रेस, करेगी आंदोलन

झारखंड

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर से कारोबारी के बेटे कैरव गांधी के किडनैपिंग का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर सबसे पहले पश्चिमी जमशेदपुर से जदयू विधायक सरयू राय ने 15 जनवरी 2026 को झारखंड की पुलिस महानिदेशक (जीडीपी) तदाशा मिश्रा और जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय से बात की थी. अब शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कैरव गांधी के पिता देवांग गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद उन्होंने इस मामले में आंदोलन करने का ऐलान भी किया है. उन्होंने यह भी कहा कि 27 जनवरी को वे रांची में जीडीपी से मुलाकात करके दबाव बनाएंगे.

10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, राजनीतिक हलचल तेज

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए युवा उद्यमी कैरव गांधी के किडनैपिंग मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है. किडनैपिंग के 10 दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, तो इस मामले में विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोल दिया है. शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे आदित्य साहू ने कैरव गांधी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

झारखंड बीजेपी के चीफ आदित्य साहू सबसे पहले सर्किट हाउस होते हुए सीधे कैरव गांधी के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने कैरव के पिता देवांग गांधी और दूसरे परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और कैरव की सुरक्षित वापसी के लिए हर लेवल पर दबाव बनाया जाएगा. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *