भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बगोदर में स्वागत

गिरिडीह

गिरिडीह. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का शनिवार को बगोदर में भव्य स्वागत किया गया. आदित्य साहू गिरिडीह में भाजपा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे है. इसके पूर्व बगोदर में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बगोदर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा को नई मजबूती मिलेगी. इस मौके पर भाजपा नेत्री रजनी कौर, आशीष बॉर्डर समेत भाजपा के मंडल अध्यक्षों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *