काशी को बदनाम करने की हो रही साजिश…मूर्तियां तोड़े जाने के आरोप पर भड़के सीएम योगी

नेशनल

काशी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियां तोड़े जाने के आरोप में कहा- कुछ लोग हैं जो काशी की विरासत को हमेशा बदनाम करने में लगे रहते हैं. उसे अपमानित करते हैं. जब काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो रहा था, उस समय भी कुछ लोगों ने साजिश रची थी. जहां मूर्तियां बनती हैं, वहां टूटे हुए मूर्ति के अवशेषों को एक जगह पर रखकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने का काम किया गया. काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद ये कहना कि मूर्तियां तोड़ी गई हैं, यह पूरी तरह से गलत है. उन मंदिरों का पुनउद्धार हुआ है. जिस रूप में मंदिर थे उसी रूप में आज भी खड़े हैं. पहले मंदिर टूटे-फूटे और पुराने हो चुके थे, उसे फिर से नया बनाया गया है.

मूर्तियां तोड़ जाने के आरोप पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी द्वारा AI-जनरेटेड वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैला रही है. जो खुद एक आपराधिक कृत्य है. वे जनता को गुमराह करने और सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों का दुष्प्रचार और बाधा डालने वाला व्यवहार काशी के विकास में रुकावट बन गया है और शहर की विरासत का अपमान है. ऐसा आचरण जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है और यह अस्वीकार्य है. कुछ कांग्रेस नेताओं की आधारहीन टिप्पणियां और हरकतें हास्यास्पद और दुखद दोनों हैं, जो यह दिखाती हैं कि उन्होंने ऐतिहासिक रूप से हमारी विरासत के साथ कैसा व्यवहार किया है. आज, वे मणिकर्णिका से बहुत आगे विकास परियोजनाओं में बाधा डाल रहे हैं, राज्य या राष्ट्रीय विकास, जन कल्याण, या आम नागरिकों के जीवन में सार्थक बदलाव से संबंधित पहलों का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस ने गुमराह करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो प्रसारित किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *