- डीसी-एसपी समेत कई अधिकारी हुए शामिल
गिरिडीह. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर मौक़े पर रविवार को शहर के झण्डा मैदान, गिरिडीह से (फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव) के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया है. इस साईकिल रैली का विधिवत रुप से उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया. यह साईकिल रैली शहर के झंडा मैदान से निकलकर समाहरणालय कार्यालय, पपरवाटांड़ गिरिडीह होते हुए गिरिडीह स्टेडियम तक पहुंचकर संपन्न हुई. इस रैली के माध्यम से लोगों को एक जागरूक मतदाता होने का फ़र्ज निभाने की अपील की गयी.
