पीरटांड़: जामा मस्जिद की ढलाई कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, खरपोका में अस्पताल बनाने की घोषणा की

गिरिडीह

गिरिडीह. खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका में बन रहे जामा मस्जिद के ढलाई को लें आयोजित कार्यक्रम में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे.जामा मस्जिद के ढलाई कार्यक्रम में मंत्री ने भाग लिया और लोगों को संबोधित किया.मस्जिद के ढलाई का काम सुबह से ही चालू था. दोपहर करीब एक बजे पहुंचे मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड में मुस्लिम की आबादी 18 प्रतिशत है. झारखण्ड सरकार ने मुस्लिमों क़ो सम्मान दिया है. यूपी जैसे राज्यों की तरह यहां चलने नहीं दिया जायेगा.सभी एक जुट रहे. किसी को भी कोई बिगाड़ नहीं सकता.राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो हमे दिया वह कोई नहीं दे सकता.खरपोका जामा मस्जिद के बाद मंत्री खरपोका मदरसा में भी गए जहां बच्चों से मिले.इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब कहा कि पहले तो पीरटांड़ आने में डर लग रहा था पर आने के बाद बहुत अच्छा लगा.लोगों का बहुत प्यार मिला.खुश होकर यहां एक अस्पताल की घोषणा करते हैं सात ही पीरटांड़ के सभी अस्पतालों में अब सुधार हो जायेगा.मधुपुर के लालगढ़ विवाद में कहा कि लालगढ़ का मामला सब सुलझ गया है यहां अब कोई विवाद नहीं है.सब भाई भाई है ठीक ठाक हो गया है.यहां लोगो को उन्होंने खूब आकर्षित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा.भाजपा से बचकर उसके खिलाफ एकजुट रहने की अपील की.मौके पर सदर खुर्शीद अंसारी,यूसुफ अंसारी, झामुमो प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी, मुखिया तनवीर अलम,नूरूल हसन, मोहमद एहसान,सदाकत अली,शबीर बक्शी,इमामुल अली,मेराज अंसारी, अताउल अंसारी आदि लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *