तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

गिरिडीह

गिरिडीह. बेंगाबाद – गिरिडीह मुख्य पथ पर शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें एक घायल की मौत इलाज के दौरान धनबाद में हो गई. मृतक 46 वर्षीय राजेंद्र यादव और घायल कारू यादव रिश्ते में चचेरे भाई हैं. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महूआर पंचायत स्थित काशीटांड गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि शनिवार की रात राजेंद्र यादव और कारू यादव एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अपने घर काशीटांड से बेंगाबाद की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान महुआर मोड के आगे बोरोटांड के पास एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि ट्रक मौके पर से फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र यादव की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद में एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार की सुबह राजेंद्र यादव की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल कारू यादव की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान कर लिया गया है. मृतक के भाई ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दे कर करवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *