रांची. झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।शिबू सोरेन को यह सम्मान लोक कल्याण, आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और जन आंदोलनों के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने दशकों तक वंचितों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। उनके नेतृत्व में आदिवासी अस्मिता को नई पहचान मिली और झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ। वे कई बार सांसद रहे और झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे झारखंड और आदिवासी समाज के सम्मान से जोड़ा है। माना जा रहा है कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देगा।
