गिरिडीह. सोमवार को सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में देश का 77 वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. इस राष्ट्रीय समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा थे जिन्होंने ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद समवेत स्वर में राष्ट्रगान का गायन हुआ. समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा की गयी परेड रही. आकर्षक हाउस यूनिफार्म पहने बच्चे और हाथ में अपने हाउस का झंडा लिए एवं एक दूसरे के बीच कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया. प्रबंध निर्देशक ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस गौरवशाली दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों और मौजूद रहे. निर्देशक महोदय ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया. समारोह के दूसरे चरण में स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. विद्यालय के सभागार में जब स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. विशेष रूप से प्रेप्रिमारी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गए कार्यक्रम , सीनियर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गया गीत देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया. जोरावर सिंह सलूजा ने इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित कहा कि हमें देश के संवैधानिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सदैव याद रखना चाहिए और राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए.
