गिरिडीह. देश में नये यूजीसी एक्ट को लेकर लगातार विरोध – प्रदर्शन हो रहा है. इसमें भाजपा के भी कई बड़े नेता इस एक्ट का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी के आज गिरिडीह में भी भाजपा के एक नेता ने भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया है. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबलू भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफ़ा पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.
