अवैध माईका खदान में चाल धसने से एक मजदूर की मौत

गिरिडीह

माईका माफियाओं के द्वारा सेटिंग – गेटिंग कर मामले को अलग रूप देने का किया जा रहा है प्रयास

गिरिडीह. गिरिडीह जिले में एक बार फिर से अवैध रुप से संचालित माईका के अवैध खदान में चाल में दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी है. यह पूरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के मैनी गांव की है. जंहा माईका के चाल से दब जाने के कारण गुमगी पंचायत के मैनी निवासी 47 वर्षीय मजदूर बबुआ सोरेन पिता चंपा सोरेन की मौत हो गयी है. सूत्रों के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के मैनी में कई माइका का छोटा बड़ा माइका खदान है. जहां एक बार फिर माइका की खुदाई शुरू हो गई है. बताया जाता है कि उक्त माइका खदान में माइका निकालने के दौरान एक बड़ा चाल बबुआ सोरेन के ऊपर गिर गया और वह उससे दब गया. जिसके बाद आनन – फानन में उसे निकाला गया और ग्रामीणों के सहयोग से उसे तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जंहा इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. इधर गांव वालों और परिजनों का कहना है कि घर में मजदूरी करने के दौरान एक बड़ा पत्थर उसके ऊपर गिर गया जिसके दबने से वह बुरी तरह से घायल हो गया और फिर घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए तिसरी अस्पताल लाया गया. बहरहाल जो भी तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई है. वहीं दबे मुंह तिसरी में यह चर्चा होने लगी है कि बबुआ सोरेन की मौत तिसरी अस्पताल में ही हो गई थी. लेकिन इसके चिकित्सकों ने उसे गिरिडीह रेफ़र कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *