गिरिडीह. गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा दरबान चौक वृंदावन स्वीट्स के नजदीक एक किराए के मकान में रहने वाली एक छात्रा ने फंदे से झूल कर जान दे दी है. मृतक छात्रा की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी परमेश्वर मण्डल की पुत्री पूजा कुमारी (17 वर्ष ) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल – बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. घटना के बाबत बताया गया की पूजा मिर्ज़ागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में पढ़ाई करती थी और गिरिडीह में रहकर वह कोचिंग करती थी. फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है कि पूजा के आत्महत्या करने के पीछे का कारण क्या है.
