यूजीसी कानून के खिलाफ तिसरी में सवर्ण एकता मंच के सदस्यों ने निकाला मशाल जूलूस

गिरिडीह

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कहा जातिवाद की नहीं राष्ट्रवाद की बात करो

गिरिडीह. केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये नये यूसीजी कानून को भले ही कोर्ट ने रोक लगा दी है, लेकिन इसके बावजूद देश भर में अभी भी इसका विरोध – प्रदर्शन हो रहा है. इस नये यूजीसी कानून के खिलाफ रविवार को भारत बंद की भी घोषणा की गयी है. इसी को लेकर गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस तिसरी के गांधी मैदान से निकलकर भुराई रोङ होते हुए तिसरी चौक पर पहुंची. इस मशाल जुलूस का नेतृत्व मंच के प्रखंड अध्यक्ष पिंकेश सिंह ने की. तिसरी चौक पर मंच की ओर से एक सभा का भी आयोजन किया गया. जिसे संबोधित करते हुए पिंकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने यूजीसी जैसे कानून लाकर लोगों को जातियो में बांटने का काम किया है, जिसका सवर्ण समाज पुरजोर विरोध करता है और कल की भारत बंद को सफल बनाने के लिए यह मशाल जुलूस निकाला गया है. कहा कि केंद्र सरकार जातिवाद की नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की बात करें. इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल लोग यूजीसी कानून वापस लो, सवर्ण एकता जिंदाबाद, आदि नारे लगा कर केंद्र सरकार का विरोध किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *