गिरिडीह. अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल के द्वारा आज विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सीसीएल माइंस के समीप इलाके से अवैध भंडारण किये गए कोयले को जब्त किया गया. मौके से कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. वंही पसीसीएल के पदाधिकारियों के द्वारा करीब 10 टन कोयला जब्त किया गया है. सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया गया है. आगे की यह अभियान जारी रहेगा छापेमारी डोजरिंग अभियान जारी रहेगा आगे भी.
