Kolkata Crime: सोना पप्पू के गैंग का कोलकाता में आतंक, कांकुलिया रोड पर फिर हिंसा, देसी बम फेंके गए

नेशनल

कोलकाता. कोलकाता में रविवार शाम गोलपार्क के पास कांकुलिया रोड पर फिर हिंसा हुई. बदमाशों ने फायरिंग की और देसी बम फेंके. कोलकाता पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी की शाम कोलकाता में फिर से हिंसा हुई. बदमाशों ने गोलपार्क के पास हंगामा किया और कथित तौर पर कंकुलिया रोड पर फायरिंग की. देसी बम फेंके. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह हमला कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के गैंग ने किया था. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई हिंसा पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में गुंडों, अपराधियों और माफिया का राज है. पुलिस भी उनके साथ मिली हुई है और सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है. दिलीप घोष के मुताबिक आपसी वर्चस्व की लड़ाई में ये गिरोह आम लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, घर तोड़े जा रहे हैं और निर्दोषों की जान जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के रहते हालात नहीं सुधर सकते और हिंसा रुकने की कोई उम्मीद नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *