गिरिडीह. समाहरणालय सभागार कक्ष में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, श्रीकांत यशवंत विस्पुते, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन, जिला योजना पदाधिकारी, जितेंद्र दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वसीम अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं प्रखण्ड कार्यक्रम अन्तर्गत Indicator Wise saturation के निमित्त 06 Indicators का चयन करते हुए संबंधित क्षेत्रों में Saturation हेतु तीन माह का “सम्पूर्णता अभियान” प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित होगा. इसके तहत सभी 06 मानकों पर कार्य किया जा रहा है.
इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित तीन माह का “सम्पूर्णता अभियान के तहत इंडिकेटर वाइज सैचुरेशन के निमित्त सभी 06 इंडिकेटर्स में प्रगति करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को एक्शन प्लान तैयार कर समन्वय स्थापित करते हुए सभी इंडिकेटर में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी पैरामीटर में पूरी पारदर्शिता और तन्मयता के साथ कार्य करें, जिससे कि नीति आयोग के सभी मानकों में प्रगति हासिल किया जा सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हेल्थ एवं न्यूट्रिशन पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण कर सभी पैरामीटर पर कार्य करें. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं ताकि आने वाले तीन महीनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सकें. उन्होंने शिक्षा विभाग को जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं किया गया है, उन विद्यालयों में विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में शीघ्र ही इलेक्ट्रिसिटी की सुविधा उपलब्ध कराया जाय. टेक्स्टबुक डिस्ट्रीब्यूशन को सैचुरेशन मोड में कराएं. इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कार्य को हर हाल में करना है. साथ ही डायबिटीज तथा उच्च रक्तचाप का स्क्रीनिंग तथा उच्च रक्तचाप, आईसीडीएस का एक सूचकांक गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराना है. एनिमल वैक्सीनेशन को भी पूरा करें. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.
कार्यक्रम के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत या विसुप्त ने कहा कि_* नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. जिसके तहत नीति आयोग के सभी मानकों में प्रगति सुनिश्चित की जानी है. उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के तहत् तीन माह का कार्य योजना तैयार कर रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक दिन का गतिविधि का संचालन करें एवं निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें.
*_कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, श्री अनिमेष रंजन ने कहा कि_* नीति आयोग के तहत सभी मानकों में प्रगति लाने हेतु 3 महीनों का संपूर्णता अभियान निर्धारित किया गया है। इसमें फेज वाइज एक्शन बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि योजनाओं में वृद्धि लाया जा सकें। उन्होंने कहा कि इन तीन महीनों में फर्स्ट ANC के तहत जांच, गर्भवती महिलाओं का लिस्ट बनाकर उसका नियमित जांच करवाना, गर्भवती महिलाओं के बीच कीट उपलब्ध कराना, ANC कार्ड का वितरण, प्रॉपर जांच आदि किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं जैसे वेइंग मशीन, हिमोग्लोबिनोमीटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायेगी। ताकि गर्भवती महिलाएं भी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
कार्यक्रम का समापन जिला योजना पदाधिकारी, श्री जितेंद्र दूबे के अभिभाषण से किया गया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा, सामाजिक विकास और स्वसहायता समूह की गतिविधियों से आजीविका के बिंदुओं पर शत-प्रतिशत लोगों तक आसान पहुंच और लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
—————————————-
*#टीम पीआरडी गिरिडीह।*
—————————————-
