नगर निकायों में 02 फरवरी को कुल 45 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया

गिरिडीह

गिरिडीह.  नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में आज कुल 45 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है:-

1. गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार और जागेश्वर माथा शामिल है.

2. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 09 में आज कुल 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. जिसमें हिना खानम, विक्रम पंडित, आयशा खातून, मो शौकत अंसारी और रविराज.

3. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में वार्ड संख्या 17 से श्रीमती आरती देवी और वार्ड नंबर 10 से राहुल कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया.

4. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में आज कुल 10 नामांकन दाखिल हुआ, जिसमें राजा कुमार, अंशु कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, हसन तबरेज, मो जियाउद्दीन अंसारी, कहकशा अंजुम, शबनम बानो, नूरी नाजिया, उर्मिला देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

5. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में आज कुल 14 नामांकन हुआ. जिसमें गोविंद कुमार यादव, सावन कुमार ठाकुर, महेंद्र दास, पवन कुमार रवानी, अभिषेक कुमार शर्मा, शारदा देवी, आसमा प्रवीण, इशरत जहां, आरजू बानो, आसमीन प्रवीण, सरफराज अंसारी, शाहनाज खातून, शकुंतला देवी और निशा कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

6. बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिसमें कंचन देवी, चेतना तर्वे, श्रुति प्रिय कौर और आरती देवी शामिल है.

7. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में प्रियंका गुप्ता और गुड़िया देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

8. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में श्री इंद्रजीत शर्मा और श्रीमती अनार देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

9. धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मंजू देवी और श्री विनय कुमार संथालिया ने अपना नामांकन दाखिल किया.

10. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में सिमरन कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

11. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *