चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी के साथ मारपीट

गिरिडीह

सांसद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी गुड्डू यादव के लोगों पर मारपीट का आरोप, लोगों में भारी आक्रोश

गिरिडीह. गिरिडीह नगर निगम चुनाव में जंहा नामांकन को लेकर प्रत्याशियों की होड़ मची है. वंही अब प्रत्याशियों के साथ मारपीट भी होने लगी है. आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अंशु यादव के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है. जिसके बाद वार्ड के लोगों में भारी आक्रोश माहौक है. अंशु यादव के साथ हुई इस मारपीट की घटना के बाद वार्ड के सेकड़ों महिला-पुरुष एक साथ एकत्रित हुए हुए घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस बाबत अंशु यादव ने बताया की वे इस बार हो रहे नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 23 से वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे रहें है और नामांकन करने जे बाद आज सुबह अपने वार्ड के मोहलीचुंआ में प्रचार करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान सांसद प्रतिनिधि सह आज जिलाध्यक्ष सह वार्ड 23 से वार्ड पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे गुड्डू यादव के युवकों के द्वारा पहले तो उन्हें रोक लिया गया और फिर गाली – गलौज करने के बाद मारपीट की गयी. अंशु यादव ने आरोप लगाया की यह पूरी घटना गुड्डू यादव के इशारे पर की गयी है. उन्होंने कहा की गुड्डू यादव अपने वार्ड से चुनाव लड़ने की बजाय दूसरे वार्ड में आकर चुनाव लड़ रहे हैं और डिप्टी मेयर बनने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इधर इस घटना के बाद गुड्डू यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया. हालांकि इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *