भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह में मुमताज अंसारी के घर मंगलवार की रात आग लग गयी

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह में मुमताज अंसारी के घर मंगलवार की रात आग लग गयी. आग लगने का वजह स्पष्ट नही हो पाया है. आग लगने से कितनी सम्पत्ति की क्षति हुई इसका आकलन नही हो पाया है. आग लगने के बाद ग्रामीणों के द्वारा डीजल पंप मशीन लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका था. इसके बाद अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया जा रहा था. आग को बुझाने के लिए जेसीबी मशीन से घर के कुछ भाग को तोड़ना पड़ा, इधर आगलगी की घटना की सूचना पर भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *