तेज रफ्तार स्कूल वैन गड्ढे में पलटा, बाल – बाल बचे बच्चे

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के समीप स्थित गांधी मैदान के समीप पीसीसी सड़क किनारे गड्ढे में गुरुवार की सुबह तिसरी के उज्ज्वल पब्लिक स्कूल का स्कूल वैन तेज रफ्तार में बच्चे सहित पलटी खा गया. गनीमत रही कि आस पास के ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसमें तीन बच्चों को चोट आई. इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया कि उज्ज्वल पब्लिक स्कूल का स्कूल वैन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH10BT3853 प्रतिदिन की भांति बुटवरिया से लगभग 10 की संख्या में बच्चों को बैठा कर तेज रफ्तार में स्कूल की ओर जा रहा था. इसी बीच वह नवनिर्मित पीसीसी सड़क के मोड पर अनियंत्रित हो गड्ढे में जा पलटा. परिजनों ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी चालक को चेताया गया और उसे धीरे चलने को कहा गया था. वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे नहीं भरे होने की वजह बताया साथ ही उन्होंने कथित तौर पर चालक के अप्रशिक्षित होने एवं उसके पास फर्जी लाइसेंस एवं लाइसेंस नहीं होने की बात को भी कहा, जो कि जांच के बाद ही पता लगाया जा सकता है. बता दें कि घटना में तिसरी के बुटवरिया निवासी 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी पिता गणेश पासवान, 8 वर्षीय बिपिन सिंह पिता शारदा सिंह एवं 10 वर्षीय मरिता बेसरा को चोट आई, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया. बताते चलें कि उक्त स्कूल वैन का जब एम परिवहन में जानकारी खंगाला गया तो उक्त वाहन का फिटनेस 28 मार्च 2021 तक ही वैध दिखा. वहीं इंश्योरेंस भी 25 मार्च 2020 को ही खत्म हो चुका था. इतना ही नहीं उक्त विद्यालय में पूर्व में भी एक बच्चे को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटा गया था, जिसके बाद विभाग ने जांच भी की थी. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या प्राइवेट विद्यालय को सरकार एवं विभाग द्वारा दिए गए गाइडलाइन को पालन करना आवश्यक है या नहीं और यदि आवश्यक है तो आखिर विभाग इसकी मॉनिटरिंग क्यों नहीं करता है? आखिर बिना फिटनेस एवं इंश्योरेंस के वाहन निजी विद्यालय में कैसे चलाए किए जा रहे है और इसमें होने वाले हादसों के दोषी कौन है? अब देखना यह है कि प्रशाशन और विभाग इसे लेकर क्या कार्रवाई करता है और निजी विद्यालय के इस मनमानी कदम पर रोक कैसे लगाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *