गिरिडीह. देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह गांव में आग लगी कि घटना में गांव के छह किसानों का धान व बिचाली जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक हवा एलटी लाइन में स्पार्किंग की वजह से आग लगी कि घटना हुई है. घटना के बाद डीजल पंप मशीन लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी. इसके बाद अग्निशमन दल को भी घटना की सूचना दी गयी. दमकल कर्मियों के द्वारा आग को बुझाया गया. घटना में गांव के तारकेश्वर महतो के खलिहान में रखा 06 क्विंटल धान व 5,000 बंडल बिचाली जलकर राख हो गया. फागुनी वर्मा के खलिहान में रखा 07 क्विंटल धान व 15,00 बंडल बिचाली जलकर राख हो गया. पप्पू वर्मा के खलिहान में रखा 10 क्विंटल धान 5,000 बंडल बिचाली जलकर राख हो गया. जुगेश्वर वर्मा के खलिहान में आगलगी की घटना में 5,000 बंडल बिचाली जलकर राख हो गया. किशोर वर्मा के खलिहान में रखा 5,000 बंडल बिचाली व प्रदीप वर्मा के खलिहान में रखा 4,000 बंडल बिचाली जलकर नष्ट हो गया. घटना में भुवनेश्वर महतो, प्रभु महतो व तारकेश्वर वर्मा का कटहल, नीम, यूकेलिप्टस का पेड़ झुलस गया. फाल्गुनी वर्मा व पप्पू वर्मा के खेत मे लगा प्याज की खेती चौपट हो गया. घटना की सूचना पर देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव, बेड़ोडीह पंचायत के मुखिया लाला अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर आगलगी की घटना की जानकारी लिया. मुखिया लाला अशोक कुमार ने बताया कि ऊर्जा विभाग की लापरवाही के वजह से आग लगने की घटना हुई है. कहा कि गांव के ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से एलटी लाइन की नंगा तार को हटाकर कवर युक्त तार लगाने की मांग की गयी. बार बार आग्रह के बाद कवर युक्त तार नही लगाया गया. गुरुवार को तार में स्पार्क के बाद आग लगने की घटना हुई.
