गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के कबरीबाद माइंस से हाइवा पर कोयला लादकर क्रशर जा रहे ड्राइवर की पिटाई कर दी है. पिटाई की घटना में ड्राइवर मो वसीम बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल मो वसीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग तीन बजे वह माइंस से कोयला लोड करने के बाद क्रशर जा रहा था. रास्ते में दर्जानाधिक कोयला चोर मिले और वाहन को रोकने को कहा मैंने वाहन नहीं रोका और सीधा क्रशर चला गया जिसके बाद क्रशर पहुंचते ही कुछ कोयला चोर वहां आ गए और उसे ड्राइवर सीट से नीचे उतारा फिर पिटाई शुरू कर दी और गर्दन भी दबा दिया किसी तरह वसीम ने अपनी जान बचाई. वसीम के मुताबिक रात में जैसे ही पुलिस गश्ती दल और सीसीएल सुरक्षा विभाग का गश्ती दल दूसरी तरफ चला जाता है तो कोयला लदी वाहनों को रोकने की कोशिश कोयला चोरों द्वारा की जाती है ।इधर मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को मिलते ही तुरंत ही रात में ही गश्ती दल को भेजा गया लेकिन चोर भाग गए थे. वहीं सुबह में इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार पहुंचे और पीड़ित चालक से पूरे मामले की जानकारी ली है इस दौरान चालक ने यह भी बताया कि जिनलोगों ने उसे पीटा है उन सभी को वह पहचानता है. चालक ने चोरों का नाम भी पुलिस को बताया. पूरी जानकारी लेने के बाद एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उन युवकों को खोजने निकल गई जिन लोगों को चालक ने पहचाना है और वह सभी खंडीहा ग्राम के रहने वाले हैं पुलिस का कहना है कि हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. दूसरी तरफ क्षेत्र के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे यहां पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस पदाधिकारी से बात की है वहीं सुरक्षा विभाग को कई निर्देश दिए.
