गिरिडीह. नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त नाम निर्देशन एवं नाम वापसी को लेकर आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी. उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की नाम निर्देशन और नाम वापसी की आज अंतिम तिथि था. आगे उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 19 नाम निर्देशन दाखिल किया गया था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 16 है, जिसमें 02 महिला है.
वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 17 है, जिसमें 17 महिला है.
धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 14 है, जिसमें 02 महिला है.
इसके अलावा वार्ड नंबर 01 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है, जिसमें 03 महिला है.
वहीं वार्ड संख्या 02 में कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है.
वार्ड संख्या 3 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है.
वार्ड संख्या 04 में कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 03 महिला है.
वार्ड संख्या 05 में कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। जिसमें 03 महिला है.
वार्ड संख्या 06 में कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 01 महिला है.
वार्ड संख्या 07 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें 01 महिला है.
वार्ड संख्या 08 में कुल 08 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है.
वार्ड संख्या 09 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें 05 महिला है.
वार्ड संख्या 10 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 01 महिला है.
वार्ड संख्या 11 कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। जिसमें 01 महिला है.
वार्ड संख्या 12 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है.
वार्ड संख्या 13 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है. जिसमें 05 महिला है.
वार्ड संख्या 14 कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है. जिसमें 04 महिला है.
वार्ड संख्या 15 कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है. जिसमें 04 महिला है.
वार्ड संख्या 16 कुल 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 02 है.
वार्ड संख्या 17 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है. जिसमें 03 महिला है.
वार्ड संख्या 18 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है. जिसमें 05 महिला है.
वार्ड संख्या 19 कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है. जिसमें 02 महिला है.
वार्ड संख्या 20 कुल 09 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 09 है. जिसमें 09 महिला है.
वार्ड संख्या 21 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है.
वार्ड संख्या 22 कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 06 है.
वार्ड संख्या 23 कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 09 है। जिसमें 01 महिला है.
वार्ड संख्या 24 कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 12 है.
वार्ड संख्या 25 कुल 09 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 08 है। जिसमें 08 महिला है.
वार्ड संख्या 26 कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है. जिसमें 03 महिला है.
वार्ड संख्या 27 कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है.
वार्ड संख्या 28 कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 10 है. जिसमें 02 महिला है.
वार्ड संख्या 29 कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 10 है.
वार्ड संख्या 30 कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है। जिसमें 04 महिला है.
वार्ड संख्या 31 कुल 08 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 07 है। जिसमें 07 महिला है.
वार्ड संख्या 32 कुल 06 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 05 है। जिसमें महिला 05 है.
वार्ड संख्या 33 में कुल 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 03 है. जिसमें 03 महिला है.
वार्ड संख्या 34 में कुल 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है.
वार्ड संख्या 35 में कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 11 है. जिसमें 11 महिला है.
वार्ड संख्या 36 में कुल 05 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 01 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 04 है. जिसमें 04 महिला है.
इसके अलावा उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले के मतदान केंद्रों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 166 मतदान केंद्र है। जिसमें 58 अतिसंवेदनशील और 35 संवेदनशील, 04 सामान्य है.
*नोट:- नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर पद के लिए कुल 16 अभ्यर्थी, बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 17 अभ्यर्थी तथा धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. साथ ही नगर निकाय के सभी वार्डों से कुल 370 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था जिसमें 20 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत 350 अभ्यर्थी है, जिसमें महिला 166 है*
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं. उन्होंने आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की.
नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रिन्ट मीडिया/इलेक्ट्रोनिक मीडिया/सोशल मीडिया/केबल नेटवर्क/प्रिन्टींग प्रेस/बल्क एस०एम०एस०/वायेंस मैसेज एवं अन्य मामलो की गतिविधियो के संचालन एवं निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश :-
ऐसी निर्वाचन पुस्तिका/बैनर/पम्पलेट/पोस्टर अथवा अन्य किसी प्रकार का दस्तावेज जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और पता न हो उसे मुद्रित या प्रकाशित करना वर्जित है.
सभी मुद्रकों को उपरोक्त दस्तावेजों के प्रकाशन की स्थिति में प्रकाशक से घोषणा पत्र (दो प्रति में) प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसमें स्वंय प्रकाशक का हस्ताक्षर एंव दो अन्य व्यक्ति (जो उसे पहचानते हों) द्वारा अभिप्रमाणित रहे, और मुद्रण कार्य समाप्ति के 02 दिनों के अन्दर प्रकाशक के घोषणा पत्र की 01 प्रति के साथ, प्रकाशित समाग्री की प्रति जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को संसुचित करने का प्रावधान है.
अतएव गिरिडीह जिले के सभी प्रिंटिंग प्रेस के प्रोपराईटर/प्रकाशक को निदेश दिया जाता है कि उपरोक्त प्रावधानों का अक्षरशः एवं दृढ़ता से अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन पुस्तिका / बैनर/पम्पलेट / पोस्टर अथवा अन्य किसी प्रकार का दस्तावेजों की मुद्रित संख्या, साक्ष्य सहित, पार्टी प्रमुख / उम्मीदवार का सहमति पत्र के साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा सत्यापित घोषणा पत्र मुद्रण के दो दिनों के अन्दर मीडिया कोषांग, गिरिडीह (जिला जन सम्पर्क कार्यालय में) को परिशिष्ट-क, परिशिष्ट-ख, एंव उपरोक्त दस्तावेजों के साथ समर्पित करना सुनिश्चित करेगें. परिशिष्ट-क एवं परिशिष्ट-ख का प्रारूप गिरिडीह जिले के वेवसाईट www.giridih.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है.
▶ निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी /उम्मीदवारों को इलेक्ट्रोनिक मीडिया/सोशल मीडिया केबल नेटवर्क / बल्क S.M.S/वॉयस मैसेजेस के माध्यम से कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित करना चाहते है तो विहित प्रपत्र Annexure-A में जिला स्तरीय मीडिया एवं निगरानी समिति, (MCMC) कोषांग को अनुमति हेतु आवेदन समर्पित करगें. अन्य व्यक्ति किसी भी निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी के समर्थन या असमर्थन के अलावा विज्ञापन दे सकते हैं. इस आशय हेतु वह एक शपथ पत्र देंगे.
> उनके द्वारा दिये गये व्यय की विवरणी को उम्मीदवरों / प्रत्याशी के खाते में प्रविष्टि किया जायगा. तथा प्राप्त आवेदन के आलोक में विधिवत विज्ञापन प्रसारण हेतु Annexure-B में अनुमति प्रदान की जायगी. राजनीतिक दलों के लिए आवेदन समर्पित करने की अवधि विज्ञापन प्रसारित होने की तिथि से 3 दिन पूर्व एवं अन्य प्रत्याशी / अभ्यर्थियों के लिए 7 दिन पूर्व निर्धारित की गई.
प्रिंट मीडिया में मतदान दिवस एवं मतदान दिवस से एक दिन पूर्व विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु MCMC का अनुमति अनिवार्य है.
आवेदन के समय दिये जाने वाले दस्तावेज (1) आवेदन पत्र (1) दो प्रति प्रस्तावित विज्ञापन की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी (III) दो स्व. अभिप्रमाणित हार्ड कॉपी (IV) प्रस्तावित विज्ञापन का अनुमानित लागत (V) विज्ञापन कब-कब एवं कितने बार प्रकाशित/टेलिकास्ट होगा उसका विवरण.
आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रत्याशी के द्वारा बिना (MCMC) कोषांग से अनुमति लिये किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री का प्रकाशन / प्रसारण पेड न्यूज की श्रेणी में रखा गया है.
(MCMC) कोषांग, गिरिडीह सूचना भवन, गिरिडीह में कार्यरत हैं जो निर्वाचन कार्य के शांतिपूर्ण समाप्ति तक 24×7 संचालित रहेगी.
*प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे*
