वार्डों से चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया

गिरिडीह

गिरिडीह. सदर प्रखंड कार्यालय में आज नगर निगम चुनाव में विभिन्न वार्डों से चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. सुबह से ही सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपने – अपने चुनाव चिह्न को लेने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे हुए थे. इधर चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों के द्वारा अब प्रचार – प्रसार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *