पारसनाथ पर्वत की तराई वाले इलाके भलकीपहाड़ी-कानेडीह से हथियारों का जखीरा बरामद
गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस और सीआऱपीएफ की टीम ने पारसनाथ भलकीपहाड़ी-कानेडीह में छापेमारी अभियान चला कर भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. जो हथियार बरामद किये गए हैं उनमें 303 बोल्ट का एक्शन सिंगल शार्ट राइफल 11 पीस, 22 राइफल 9 पीस, 6 ग्रेनेड, एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर 1 पीस, एएमएन बॉक्स 1 पीस 30 पीस चार्जऱ क्लिप, दो बंडल इलेक्टट्रिक कॉपर वायर समेत समेत भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस इसे बडी सफलता मान रही है. बताया गया की गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 वी बटालियन के कमाडेंट सुनीलदत्त त्रिपाठी को मिली गुप्त सुचना के बाद एएसपी अभियान (अभियान) सुरजीत कुमार एवं कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन एवं सी.एच.तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेट, सीआरपीएफ, 154 बटा० के नेतृत्व में नक्सलियों के विरूद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया. उक्त प्लान के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/ 154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह के द्वारा संयुक्त अभियान का चलाया गया. उक्त अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाडी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बीडीडीएस टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गढ्ढे में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद किया गया. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया की नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान समय – समय पर चलते रहता है इसी अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है.
