आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष कंपु यादव समेत पांच घायल
गिरिडीह. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह सीसीएल परियोजना कार्यालय के समीप शुक्रवार की रात ट्रक में कोयला के लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष कम्पू यादव समेत दोनों पक्ष से कुल पांच लोग घायल हुए हैं. जिन्हे मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जंहा सभी का इलाज चल रहा है. घटना के बाबत कम्पू यादव ने बताया की आज सीसीएल के द्वारा के कोयला एक गाडी में लोड किया गया था जिसका कांटा पंच 25 टन होना था, लेकिन कांटा पंच 15 टन हो गया. इसी बात को लेकर वंहा विवाद चल रहा था. इसी बीच वंहा पर मौजूद कुछ लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. जब बीच – बचाव करने के लिये उनके साथ गए कुछ लोग वंहा पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट की इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुंची ओर मामले की छानबीन में जुट गयी है. घायलों में कंपू यादव, युवराज सिंह, महेश कुमार यादव व दो अन्य शामिल है.
