अपराध नियंत्रण को ले एसपी ने जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

गिरिडीह

फराऱ चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी करने का दिया निर्देश. बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आज समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारियों को अपने – अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपने – अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया. एसपी ने साफ तौर पर कहा की किसी भी सूरत में अवैध करोबार चाहे वह किसी भी प्रकार का हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही एसपी ने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, विभिन्न थानों में लंबित कांडों का जल्द से जल्द उदभेदन करने, विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. साथ ही साईबर क्राइम अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस बैठक के दौरान एसपी ने सभी को सख्त शब्दों में कहा की अगर किसी भी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही बारती जाएगी, उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी एएसपी सुरजीत कुमार, सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बगोदर – सरिया एसडीपोओ धनंजय राम, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, साईबर डीएसपी आबिद खान, डीएसपी कौशर अली, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, कैलाश महतो समेत सभी थाना प्रभारी, सभी ओपी प्रभारी मौजूद थे. इस दौरान एसपी ने विगत माह विभिन्न कांडों के उदभेदन में बहेतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *