झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जिला सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार

गिरिडीह

लेबर कोड (श्रम संहिता) के विषय पर रखे अपने विचार

गिरिडीह. शहर के नेताजी चौक स्थित एलआइसी ऑफिस में आज झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए . वंही विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटू के महासचिव विश्वजीत देव व अतिथि के रूप में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जे सी मित्तल, अशोक कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल हुए. इस सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए नए लेबर कोड को लेकर अपने विचार रखे और यूनियन के द्वारा इस लेबर कोड को लेकर विरोध को जायज बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस लेबर कोड के ज़रिए मजदूरों के साथ अन्याय करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आगामी 12 फरवरी को इस लेबर कोड को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन को उन्होंने अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा की अगर केंद्र सरकार के ग़लत नीतियों का विरोध हम सबों को मिलकर करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *