गिरिडीह. विश्वकर्मा समाज की एक बैठक होटल मंगलम उत्सव में हुआ. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू शरीक हुए।कार्यक्रम के पूर्व भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिसके बाद समाज के संगठन एवं उसके उत्थान पर चर्चा हुआ. मौके पर बुलाकी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई गई. इस दौरान मंदिर को कैसे भव्य रूप दिया जाए उसको लेकर विचार विमर्श किया गया. मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपने संबोधन में मंदिर का भव्य स्वरूप और विकास के लिए एक संरक्षण समिति और एक कार्यकारिणी समिति बनाने की बता रखी. मंत्री ने कहा संरक्षण समिति में समाज के वरिष्ठ और अभिभावक स्वरूप लोगों को शामिल किया जाए, ताकि वह सभी कार्यों की देखरेख करें और उनके अनमोल सुझाव के साथ मंदिर निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके। वहीं कार्यकारिणी समिति में युवाओं की टीम रहेगी जो कि सभी कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के आशीर्वाद से वह विधायक बने और कार्य की शुरुआत की गई। उन्होंने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा मंदिर के विकास और भव्य निर्माण के साथ समाज के उत्थान के लिए जहां और जिस रूप से उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को संभालने और आने वाले पीढ़ी को बेहतर बनाने पर बल दिया.
कार्यक्रम में मदन विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा, कन्हैया विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा गौतम विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, सन्नी विश्वकर्मा,महेश विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, अमर शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, गुंजन शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
