अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल – बाल बचे लोग

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजों में आज रात एक न्यू स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर घर की चाहरदिवारी तोड़कऱ अंदर रही. यह पूरी घटना वाहन चालक की लापऱवाही के कारण घटित हुई है. हालांकि गनिमत यह रही की इस घटना में किसी के जान – माल का नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाबत बताया गया की रविवार की रात एक न्यू स्कार्पियो वाहन लेकऱ चालक बनखंजों की ओर से गुजर रहा था. इस दौरान दामोदऱ प्रसाद के घर के समीप एक घर की चाहरदिवारी को तोड़ते हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस टक्कर की आवाज़ सुनने के बाद आस – पास के लोग मौक़े पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली. इधऱ घटना की सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी मौक़े पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *