अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप पुल के निचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला एक व्यक्ति का शव, गिरने से मौत होने की आशंका

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप आज सुबह पुल के निचे आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में आस – पास के लोग मौक़े पर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान मकतपुर अरगाघाट रोड़ निवासी 55 वर्षीय सूरज कुमार गुप्ता उर्फ़ पप्पू राम के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौक़े पर पहुँचे ओर मृतक की शिनाख्त की. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कु सूरज गुप्ता रात में घर से कब बाहर निकला ओर नदी के पास कैसे पहुँचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है. परिजनों ने आशंका व्यक्त की है की गिरने से सूरज गुप्ता की मौत हुई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *