धनबाद. धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में लोन वसूली को लेकर हुए विवाद में एक कारोबारी ने रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी विकास खंडेलवाल ने पहले अमित का अपहरण किया और फिर सूर्या हाइलैंड सिटी स्थित अपने घर में हाथ-पैर बांधकर कैंची और कटारी से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शव को किचन में छिपा दिया और अमित की पत्नी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मोबाइल लोकेशन और हाथ में लगी संदिग्ध चोट के आधार पर जब पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का लोन एनपीए (NPA) हो गया था और अमित लगातार वसूली के लिए उसे फोन कर रहा था, जिससे नाराज होकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
