खेलने के दौरान छत से गिरा मासूम, हुई मौत, परिजनों के चित्कार से माहौल हुआ गमगीन

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के जगमनडीह गांव में आज एक ऐसी दर्दनाक घटना घटित हुई जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. यहां खेलने के दौरान एक डेढ वर्षीय मासूम अयान पिता – मो. मकसूद की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौङ पङी. वहीं घटना के बाद मृत मासूम बच्चों के परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना के संबंध में बताया गया कि जगमनडीह गांव में मो. मकसूद का डेढ वर्षीय पुत्र मो. अयान अपने घर के उपर छत पर खेल रहा था. इसी दौरान अयान खेलने के दौरान छत से नीचे गिर गया. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही अयान की मौत की खबर मिली की परिजनों के चित्कार से पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसके शव को अपने साथ घर लेकर चले गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *