पतरातू में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक सवार की मौत, इलाके में पसरा मातम।

झारखंड

पतरातू (रामगढ़): झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक रौनक कुमार शाह (मूल निवासी, बलिया, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रौनक PVUNL पावर प्लांट में लॉयल टैंक सीएचपी ऑपरेशन मैनपावर में मजदूर के रूप में कार्यरत थे। सोमवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान पतरातू ग्रिड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उनके पीछे आ रहे सहकर्मियों ने जब उन्हें लहूलुहान अवस्था में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पतरातू पुलिस और सहकर्मियों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉ. अरविंद कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और कर्मियों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *