नगर पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 185 लीटर अवैध शराब जब्त

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर प्रभारी उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर आज उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांवा थाना के अंतर्गत सिजुआ गांव में छापामारी की गई. छापामारी अभियान के दौरान टीम ने अवैध रुप से चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को नष्ट करते हुए अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया. इस अभियान के दौरान टीम ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ फ़रार अभियोग दर्ज करते हुए 2000 किलो जावा महुआ, अवैध चुलाई शराब-185 लीटर को भी जब्त किया है. टीम में रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *