गिरिडीह का गुलशन 9600 करोड़ घोटाले में गिरफ्तार

गिरिडीह

गिरिडीह. जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज निवासी 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को 9600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में कोयंबटूर सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. सीआईडी ने उसके आवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद आरोपी को लेकर टीम कोयंबटूर रवाना हो गई. जानकारी के अनुसार, गुलशन और उसके 5-6 अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोयंबटूर में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी का संचालन करता था और जनवरी 2026 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था. वहीं आरोपी के परिजनों का दावा है कि गुलशन लंबे समय से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा रहा है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. फिलहाल सीआईडी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *