गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को सरगर्मी तेज हो गयी है. पूरे शहर में प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार – प्रसार किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने शहर के बड़ा चौक में प्रमिला मेहरा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान चुनाव को लेकऱ रणनीति तैयार की गयी.
