पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद: “मैं तलाक नहीं चाहती, पति के साथ रहना है” – आरा कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति

एंटरटेनमेंट

पवन सिंह. भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचीं और जज के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि वह तलाक नहीं चाहतीं और अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं। दूसरी ओर, पवन सिंह स्वास्थ्य कारणों (अस्पताल में भर्ती होने) का हवाला देकर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

अदालत में फिलहाल दोनों के बीच सुलह (Reconciliation) की प्रक्रिया चल रही है। ज्योति सिंह ने मीडिया और कोर्ट के सामने भावुक होते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पति के घर जाने से रोका जाता है और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पवन सिंह पर चुनाव के दौरान दूसरी महिला के साथ रहने और केवल इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप भी दोहराए। हाल ही में पवन सिंह के 40वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनकी नजदीकियों और तीसरी शादी की अटकलों के बीच ज्योति के इस बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *