गिरिडीह जिले के राजधनवार में 11 वर्षीय लापता, 24 घंटे से नहीं मिला सुराग, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला निवासी लक्ष्मण दास के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के अगवा होने की आशंका जताई जा रही है. करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे के वापस नहीं लौटने के बाद आक्रोशित लोगों ने धनवार में सड़क जाम कर विरोध – प्रदर्शन करना शुरू कऱ दिया है. बता दें की बच्चा अपने घर के पीछे से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुआ था और घटना को 24 घंटे से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध – प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सड़क जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है. वंही पुलिस – प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *