पटना नीट छात्रा मौत मामला: सुरक्षा के बीच परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया डरावना पर्चा

नेशनल

पटना. पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब शनिवार सुबह उसके घर में एक धमकी भरा पर्चा मिला. इस पर्चे में परिवार को चुप रहने और आवाज उठाने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है. हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह पर्चा घर की खिड़की के पास मिला, उस समय सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात थे. इस घटना ने पहले से ही न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों की चिंता और डर को और बढ़ा दिया है. मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है और स्थानीय पुलिस ने पर्चे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि छात्रा की मौत पटना के एक हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जिसके बाद परिवार ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *