गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ पर देवी नर्सिंग होम के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना हुआ है. यंहा एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे लोहे के बोर्ड से टकरा गयी. जिसके बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए. गमिनत यह रही की वाहन पर सवार यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई. वंही घटना के बाद वाहन का चालक मौके पर से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वंही पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.
