मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के निर्माणाधीन कार्यालय में लगी आग: सिंदरी में मची अफरा-तफरी

धनबाद

धनबाद. धनबाद के सिंदरी स्थित शहरपुरा नेहरू मैदान के पास मेयर पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल के निर्माणाधीन चुनावी कार्यालय में रविवार देर रात आग लग गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कार्यालय के पर्दे और कुछ सामान को नुकसान पहुँचा है. यह घटना 16 फरवरी को होने वाले उनके जनसंपर्क अभियान और कार्यालय उद्घाटन से ठीक पहले हुई है.

सिंदरी थाना प्रभारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कार्यालय के पास फेंके गए कचरे में लगी आग की लपटें निर्माणाधीन भवन तक पहुँच गईं. मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा और निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *