आर.एस. पुरा सुधार गृह से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय कैदी पुलिस पर फायरिंग कर फरार; हाई अलर्ट जारी

नेशनल

जम्मू जेल ब्रेक: जम्मू के आर.एस. पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन होम (सुधार गृह) में सोमवार शाम करीब 5:15 बजे सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई। यहाँ बंद तीन कैदी—जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक (मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर) और एक स्थानीय अपराधी (करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा) शामिल हैं—ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए।

कैदियों ने पुलिसकर्मियों के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया और फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक कैदी को सरेआम पिस्तौल लोड करते देखा जा सकता है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जीएमसी अस्पताल में चल रहा है। इस ‘सिक्योरिटी लैप्स’ के बाद पूरे जम्मू संभाग में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस की विशेष टीमें अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *