गिरिडीह. गिरिडीह में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बबनते जा रही है. चोरों के जंहा बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा था, वंही अब चोरों के द्वारा भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. बीती रात को चोरों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीहोडीह स्थित सार्वजनिक काली मंडा का छप्पर तोड़ कर चोरों ने माँ काली के नथिया, टीका, पूजा के बर्तन, घंटी समेत पूजन सामाग्री पर हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी आज सुबह तब हुई जब एक युवती पूजा करने के लिए आई तो देखा की मंदिर का छप्पर टूटा हुआ था ओर माता की मूर्ति का नथिया, टीका व पूजा के बर्तन समेत घंटी समेत पूजा के सामान गायब थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे ओर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ओर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
