रांची में मर्सिडीज सवार का आतंक: युवक को बोनट पर लटकाकर शहर में घुमाया, फिर घर ले जाकर पीटा

रांची

रांची . झारखंड की राजधानी रांची के पॉश इलाके डोरंडा में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहां एक मर्सिडीज सवार वकील ने मामूली विवाद के बाद एक युवक को अपनी कार की बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया। इस हैरतअंगेज वारदात के दौरान आरोपी ने बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे होमगार्ड जवानों पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। युवक के चीखने-चिल्लाने के बावजूद आरोपी का दिल नहीं पसीजा और वह उसे बोनट पर लादे हुए सीधे अपने घर ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और युवक को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *