गिरिडीह. नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 17 की पार्षद प्रत्याशी आरती देवी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वार्ड के विभिन्न मुहल्लों में शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों से मतदान करने की अपील की. आरती देवी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन हासिल होता है तो वे अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करेंगी. कहा की शक्ति प्रदर्शन के दौरान उन्हें अपने वार्ड के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. यह शक्ति प्रदर्शन वार्ड 17 के चंदौरी रोड ,मकतपुर ,शांति भवन रोड ,बक्सीडीह रोड समेत कई मुहल्ले का भ्रमण किया. मौके पर हब्लू गुप्ता ,अर्चना देवी , दीपशिखा , रेणु देवी ,माला ,रेखा देवी ,मनोज कुमार ,राजेंद्र यादव ,पिंटू तर्वे ,नेहा कुमारी ,मुन्नी देवी ,रवीश आनन्द ,नीतीश आनन्द ,रोहित भारती समेत कई लोग उपस्थित थे.
